फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Khichdi feast till the consecration of Shri Ram temple in Baba Paramhans Dham.

Auraiya News: बाबा परमहंस धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने तक खिचड़ी भोज

Fri, 19 Jan 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Khichdi feast till the consecration of Shri Ram temple in Baba Paramhans Dham.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर दिबियापुर में भी श्रीराम भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए हैं। भगवतीगंज में रेल परिसर स्थित श्री बाबा परमहंस धाम में मकर संक्रांति से शुरू हुआ खिचड़ी वितरण अनवरत 22 जनवरी तक चलेगा।

श्री बाबा परमहंस गुरु सेवा दल (संस्थान) के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 जनवरी को बाबा परमहंस धाम में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। समापन पर 15 जनवरी को शुरू हुआ खिचड़ी भोज अनवरत चल रहा है। बताया कि खिचड़ी वितरण का आयोजन 22 जनवरी तक अनवरत चलता रहेगा। इस बीच यहां बाबा परमहंस धाम परिसर में बड़े-बड़े झंडे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री बाबा परमहंस धाम में महा दीपोत्सव का आयोजन रखा गया है। श्रीराम भक्तों से अधिकाधिक संख्या में अपने साथ दीपक लेकर आने का अनुरोध किया गया है। महा दीपोत्सव का आयोजन यहां बाबा परमहंस धाम में होने वाली आरती के उपरांत शुरू किया जाएगा। यह आयोजन रात 10 बजे तक चलता रहेगा। कमलाकर दुबे, संतोष सोनी, संजीव पोरवाल, नवीन गणेश पोरवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, श्रीनिवास पोरवाल, मुकेश गुप्ता, भानु प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

साईं मंदिर में हुआ खिचड़ी भोज

दिबियापुर। विकास कुंज कालोनी स्थित साईं मंदिर में गुरुवार को विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील सिंह चौहान ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इससे पहले 11 जनवरी को भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया जा चुका है। प्रसाद वितरण की व्यवस्था में राजकुमार सैनी, श्याम नरेश त्रिपाठी, प्रेमदत्त त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed