फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   khandi in nehar, waterlogging in crop

रामगंगा नहर की खांदी कटी, हजारों बीघा फसल जलमग्न, तबाह हुआ किसान

Mon, 12 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
khandi in nehar, waterlogging in crop
बिधूना(औरैया)। गपचारियापुर के पास रामगंगा नहर की खांदी रविवार रात कट गई। इससे किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से धान की नर्सरी के साथ ही मूंगफली की फसल बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी पानी बंद नहीं कराया गया। इससे पानी तेजी से कन्नौज सीमा के गांवों की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रामगंगा नहर में रविवार रात खांदी कट गई। नहर का पानी गपचारियापुर, कुआपुर्वा, सबहद, कटरा बट्टा गांव के किनारे किसानों के खेतों में घुस गया। सोमवार सुबह जब किसानों को जानकारी हुई, तब तक उनकी फसलें और धान की बेल पानी में डूब चुकी थी। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों को खांदी कटने की जानकारी दी। लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। किसानों ने डीएम सुनील कुमार वर्मा को स्थिति से अवगत कराया। किसानों का कहना है कि नहर विभाग बांध चेक नहीं कराता है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

कन्नौज सीमा तक पहुंचा पानी
रामगंगा नहर के कुलावा की खांदी कटने से कन्नौज सीमा के गांव रौंसा तक पानी पहुंच गया है। इसकी जानकारी होने पर वहां के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। किसानों ने पानी का बहाव कम न होने और पानी न रुकने पर बिधूना के बंथरा, मढ़ामाची, चकरपुर आदि गांवों तक पानी पहुंचने का आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताई समस्या
किसान जबर सिंह का कहना है कि खांदी कटने से फसल बर्बाद हुई है। इसमें नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही है। सोमवार सुबह सूचना देने के बाद भी अधिकारी खांदी बंद कराने नहीं पहुंचे। इसके पहले भी खांदी कटने से किसान नुकसान उठा चुके हैं।

किसान लाल सिंह के मुताबिक खेतों में पानी भरने से धान की नर्सरी बर्बाद हो गई है। अब मूंगफली की बेल भी सड़ कर खराब हो जाएगी। इस महंगाई में उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed