फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Karm ka paalan sabasee bara dharm

कर्म का पालन सबसे बड़ा धर्म

Sun, 22 Nov 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 22 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Karm ka paalan sabasee bara dharm
 जीवन में ख्याति तभी मिलती है जब हम अपने कर्म और वचनों की रक्षा करें। हमारा धर्म माता-पिता के आदर्श और उनके वचनों की रक्षा होनी चाहिए। जिस दिन हम इस बात को समझ जाएंगे। हमारा, समाज कल्याण का सभी का कल्याण होगा। शहर के ओम नगर मोहल्ले में चल रहे श्री रुद्घ महायज्ञ तथा श्रीमद भागवतकथा में आचार्य आदेश तिवारी ने भक्तों को संबोधित किया।
विज्ञापन


कहा कि  पिता के वचनों की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष का वनवास काटा। तो वहीं जनक की प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए शिव धनुष का भंजन किया। मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य वचन और कर्म की रक्षा होनी चाहिए। लेकिन आज मानव लोभवश अपने कर्म और वचन से पीछे हट रहा है। वह भौतिकता से सुख में झूठ का सराहा ले रहा है। यह हमें पतन की ओर लेकर जाएगा। हमारे घर, परिवार की सुख शांति को हमसे छीन लेगा। हमें जीवन में कर्म प्रधान होना चाहिए। यह कर्म सत्य की दिशा में होना चाहिए।
विज्ञापन


कथा श्रवण के दौरान श्यामू बाजपेयी, राजाबाबू तिवारी, मनोज मिश्रा, किशन मिश्रा, अनूप तिवारी, दीपू शर्मा, सीटू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed