{"_id":"679a6fbde411cb43d8000e9f","slug":"kanpur-tundla-memu-cancelled-passengers-upset-auraiya-news-c-211-1-aur1007-121747-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कानपुर-टूंडला मेमू निरस्त, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कानपुर-टूंडला मेमू निरस्त, यात्री परेशान
Wed, 29 Jan 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
कंचौसी (औरैया)। कानपुर से इटावा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को बुधवार को निरस्त कर दिया गया। जिसके चलते कंचौसी रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। महाकुंभ प्रयागराज में ट्रेनों के जाने से कई ट्रेनें देर से चल रही हैं।
वहीं कानपुर- इटावा मेमू ट्रेन को भी कुंभ के चलते प्रयागराज स्टेशन तक विस्तारित किया गया। यह ट्रेन अपने समय से नहीं चल पा रही है। बुधवार को कानपुर-टूंडला मेमू ट्रेन 64603 प्रयागराज से कानपुर नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया।
ट्रेन के रद्द होने बाद कंचौसी रेलवे स्टेशन पर इटावा जाने के लिए बुधवार को शाम चार बजे से पहले कोई भी ट्रेन नहीं मिली। इटावा, अछल्दा, फफूंद, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद जाने के लिए घरों से निकले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ यात्री प्राइवेट वाहनों से गंतव्य की ओर निकल गए।
विज्ञापन
स्टेशन पर पहुंचे यात्री विनोद कुमार, सतेंद्र सिंह, नीरज सिंह सेंगर, आशीष यादव ने बताया कि मेमू ट्रेन के निरस्त होने से परेशानी बढ़ी है। रेलवे ने किसी अन्य ट्रेन का स्टॉपेज कंचौसी रेलवे स्टेशन पर नहीं दिया है। इससे परेशानी रही। लोग बोले कि अन्य ट्रेन को ठहराव देकर मेमू की कमी को पूरा किया जा सकता था।
सूत्रों की माने तो मेमू ट्रेन रद्द होने से सौ से ज्यादा यात्री लौट गए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि कुंभ में मची भगदड़ की वजह से ट्रेन को निरस्त किया गया है।