{"_id":"66242a39dc10556cea02ec75","slug":"kannauj-police-constable-beats-and-threatens-teacher-in-dibiyapur-auraiya-news-c-12-knp1008-655807-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कन्नौज पुलिस के सिपाही ने दिबियापुर में शिक्षिका को मारपीट कर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कन्नौज पुलिस के सिपाही ने दिबियापुर में शिक्षिका को मारपीट कर धमकाया
विज्ञापन
दिबियापुर। कन्नौज पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही ने दिबियापुर के समीप एक परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका को स्कूल में जाकर शादी करने के लिए धमकाया गया। शादी के लिए हां न करने पर आरोपी सिपाही ने आत्महत्या करने की धमकी दी और चला गया। आरोपी सिपाही कन्नौज से बिना बताए ही दिबियापुर आया था। आरोपी सिपाही के पास मोबाइल न होने के कारण पुलिस उसे शाम तक ढूंढ़ नहीं पाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही पर मारपीट एवं धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार की सुबह दिबियापुर के समीप एक गांव के परिषदीय विद्यालय में एक युवक ने विद्यालय में घुसकर शिक्षिका को धमकाया। धमकी दी कि वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस बीच शिक्षिका और सिपाही में काफी वाद विवाद हुआ। आरोप है कि सिपाही ने शिक्षिका से मारपीट की। इसके बाद आरोपी सिपाही मौके से भाग निकला। शिक्षिका ने दिबियापुर पुलिस को बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले एक चुनाव की ड्यूटी के दौरान उसकी, सिपाही से जान पहचान हुई थी। सिपाही लगातार शादी का दबाव बनाया जा रहा है। उसके परिजन शादी के लिए राजी नहीं हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कन्नौज पुलिस कार्यालय में तैनात आरोपी सिपाही शैलेंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट एवं धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।