फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kanha chati celibrated

धूमधाम से मनी कन्हैया जी की छठी, भक्तिगीतों पर झूमी महिलाएं

Sat, 04 Sep 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
kanha chati celibrated
औरैया। शहर के मोहल्ला होमगंज स्थित पोरवाल धर्मशाला में शनिवार शाम श्री पोरवाल सभा द्वारा श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव और औरैया रत्न प्राप्त समाजसेवी का सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर महिलाएं जमकर झूमीं। इसके अलावा भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

धर्मशाला में कन्हैया जी की छठी महोत्सव में महिलाओं में ढोलक की थाप पर भक्ति गीत के साथ नृत्य किया। महिलाओं ने कन्हैया जी का भव्य श्रृंगार और मंदिर परिसर की सजावट भी की। इसके बाद कन्हा जी का भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक चले भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

एक छोटे से कार्यक्रम में पोरवाल सभा के पदाधिकारियों ने समाज के उपाध्यक्ष औरैया रत्न आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट को पगड़ी व वस्त्र पहना कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मुझे औरैया रत्न से विभूषित किया गया। यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है। इससे समिति के सदस्यों का मनोबल बढ़ा है। कार्यक्रम को सभा के अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता (गुड्डू), मंत्री आनंद आर्य, आनंद गुप्ता (डाबर) ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संरक्षक गोपाल सर्राफ, केके गुप्ता, पीके सर्राफ, श्रीभगवान पोरवाल, राकेश गुप्ता, देवमुनि पोरवाल, कैलाश चंद्र मुनीम, पूर्व अध्यक्ष विनीत गुप्ता, कपिल गुप्ता, रानू पोरवाल, आदित्य पोरवाल, अनुराग गुप्ता, शिवम पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed