फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kalyan Singh played a crucial role in strengthening the integrity of the education system.

Auraiya News: शिक्षा व्यवस्था की शुचिता को मजबूत करने में कल्याण सिंह की अहम भूमिका

Tue, 06 Jan 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh played a crucial role in strengthening the integrity of the education system.
औरैया/अटसू। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। वक्ताओं ने कल्याण सिंह के राजनीतिक जीवन, उनके साहसिक निर्णयों और राष्ट्रहित में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षा व्यवस्था की शुचिता को मजबूत करने में कल्याण सिंह की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कल्याण सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व और राजनीतिक यात्रा का स्मरण किया। कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा ने संगठनात्मक रूप से मजबूती हासिल की। उन्होंने विशेष रूप से पिछड़े, वंचित और ग्रामीण वर्ग को पार्टी से बड़े स्तर पर जोड़ने का कार्य किया, जिससे पार्टी की पहुंच और प्रभाव बढ़ा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यकाल को याद किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड युवा मोर्चा शिवेंद्र सिंह, कुलदीप दुबे, यशवीर सिंह सिकरवार, रामकिशन सिंह राजपूत,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अटसू स्थित गंगा उत्सव गार्डन में भी कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई। यहां भी वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और प्रदेश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह ने किस प्रकार भाजपा को एक ऐसे संगठन के रूप में खड़ा किया जो समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करे। इस अवसर पर पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, आशाराम राजपूत, प्रेम कुमार गुप्ता, अवधेश शुक्ला, उत्तम सिंह राजपूत आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed