{"_id":"65a6ddf229891773380dd6b5","slug":"kajal-got-second-place-in-divisional-level-competition-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7633-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मंडल स्तरीय स्पर्धा में काजल ने पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मंडल स्तरीय स्पर्धा में काजल ने पाया दूसरा स्थान
Wed, 17 Jan 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव शंकरपुर निवासी कक्षा नौ की छात्रा काजल शाक्य ने मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग झांसी द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत कानपुर जोन (कानपुर एवं झांसी मंडल) की स्पर्धा 13 एवं 14 जनवरी को झांसी में हुई थी।
गांव शंकरपुर निवासी अखिलेश शाक्य की पुत्री काजल इस समय सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ में कक्षा नौ की छात्रा है। झांसी से लौटकर अपने गांव पहुंची काजल ने बताया कि झांसी के भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में 13 जनवरी 14 जनवरी को मंडल स्तरीय स्पर्धा हुई।
इसमें 800 मीटर दौड़ में मंडल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पिता अखिलेश साधारण किसान हैं, जबकि मां की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। मंडल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर लौटी काजल को गांव देवरांव के प्रधान के पुत्र प्रवीन शाक्य ने काजल शाक्य को ट्रैक शूट, जूते व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर रवि शाक्य, राकेश राजपूत, राहुल गौतम, जय सिंह पाल, रणवीर शाक्य, शिवम शाक्य आदि मौजूद रहे।