{"_id":"5f00d0608ebc3ea07203719c","slug":"kaindal-jalaakar-shaheedon-ko-dee-shraddhaanjali-auraiya-news-knp5693462173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कैंडल लेकर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देने जाते सपाई।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कानपुर मुठभेड़ में शहीद आठ पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार शाम कैं डल मार्च निकाला गया। शहीद पार्क में श्रद्धांजलि दी गई। सपाइयों और स्थानीय लोगों ने हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग की।
जिला समाजवादी पार्टी के बैनर तले शनिवार शाम सुभाष चौराहे से शहीद पार्क तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। सपाई शहीद पार्क तक गए। यहां गांधी प्रतिमा के पास कैंडल लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मु.इरशाद ने कहा कि हर मुश्किल में पुलिस जनता का साथ देती है। ऐसे में सिपाहियों पर हमला करने वालों की सजा सिर्फ मौत है। प्रदेश सरकार से मांग है कि सिपाहियों के हत्यारों का एनकाउंटर किया जाए। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल ने कहा कि पुलिस पर फायरिंग कर हत्यारों ने सारी हदें पार कर दीं। ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को सख्त रुख अपना होगा।
इस मौके पर हाफिज अब्दुल सत्तार, अवधेश भदौरिया, कमलेश कुमारी, कमरुनिशां, अनुज यादव, अमित यादव, अशोक गुप्ता, गनेश सिंह, शफीक खां, गौरव चौहान, बबलू आदि मौजूद आदि मौजूद रहे।