{"_id":"60c4f5c08ebc3e380705fae7","slug":"jwelleryt-theft-in-house-auraiya-news-knp633808918","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर का ताला तोड़ घुसे चोर, लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर का ताला तोड़ घुसे चोर, लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना(औरैया)। कस्बे के शीतलपुरम में शुक्रवार रात ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। मकान मालिक को शनिवार सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बिधूना तहसील के निकट शीतलपुरम निवासी वंदना पत्नी राहुल वाजपेयी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ भाई के घर कानपुर गईं थीं। शनिवार सुबह जब वह लौटकर आईं तो देखा घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और उसमें रखे सोने के जेवरात गायब थे।
उन्होंने बताया कि सोने की चार चूड़ी, हार, जंजीर, व छह अंगूठी व चांदी की पायल, मंदिर में रखे सिक्के समेत लगभग सात लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। घर में चोरी की जानकारी उसने पुलिस को दी। पुलिस ने घर के आसपास रहने वालों से पूछताछ की है। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस गश्त पर उठाए सवाल
लोगों ने पुलिस पिकेट पर सवाल उठाए है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त पर नहीं रहती है। ऐसे में चोर सूने घरों को निशाना बना रहे हैं। घर छोड़ कर जाना सुरक्षित नहीं है। आए दिन कस्बे में चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं।