फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   June 11 rain likely

11 जून से बारिश के आसार

Wed, 01 Jun 2016 12:34 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 01 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
June 11 rain likely
बारिश
आसमान में बादल छाए रहने से मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी चार दिनों तक आसमान में बादली के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। 11 जून से जिले में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों आंधी तूफान आने से तापमान में गिरावट आई थी। इसके साथ ही आद्रता बढ़ जाने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को आसमान में बादल रहने से मौसम का ठंडा रहा। लोगों को गर्मी से निजात मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। हवाओं की गति 6 से 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौैसम वैज्ञानिक संदीप कुमार का कहना है कि आगामी चार दिनों तक आसमान में बादल के साथ ही बूंदाबांदी के आसार है और 11 जून से मानसून दस्तक दे रहा है। जिसके कारण 11 जून से जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मूंग की फसल काट लें किसान
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकोें ने जिले के मूंग किसानों को चेताया है कि वह फली काट लें। 11 जून से बारिश शुरू होगी और फली बर्बाद होने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि 70 फीसद तक उफली पक चुकी है। किसान भाई टू फोर डी कीटनाशक का प्रयोग करके फसल पका सकते हैं। इससे फसल पक जाएगी और 11 जून तक फली काट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed