फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Judicial officers inspected the district jail and checked the arrangements

Auraiya News: न्यायिक अधिकारियों ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं

Wed, 31 May 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 31 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Judicial officers inspected the district jail and checked the arrangements
औरैया। जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर सीजेएम सुरेश कुमार दुबे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वाति चंद्रा ने जिला कारागार इटावा का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को परखा। साथ ही संबंधित जेल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया सुरेश कुमार दुबे तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया स्वाति चंद्रा ने औरैया/इटावा का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को सुना और अधिवक्ता तथा उनके परिवार द्वारा की जा रही पैरवी, रिहाई के संबंध मे जानकारी ली। न्या
विज्ञापन

यिक अधिकारियों ने बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई बैरकों में मटके व पंखे ठीक हालात में नहीं मिले। इस पर जेल अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बंदियों को प्रतिदिन दिए जा रहे हैं नाश्ता व खाना की गुणवत्ता तथा साफ सफाई और रसोईघर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। जेल में बीमार बंदियों के इलाज के बारे में जानकारी ली। अधिक बीमार बंदियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत इलाज कराने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक धनीराम, डिप्टी जेलर प्रणय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed