{"_id":"66c38958530d6adc000c34f3","slug":"jewelery-worth-lakhs-along-with-cash-stolen-from-two-houses-auraiya-news-c-211-1-aur1005-115615-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो घरों से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो घरों से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव अमलिया के पुरवा में चोरों ने दो मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने इन मकानों से नकदी समेत लाखों की कीमत के जेवर चोरी कर लिए।
रक्षाबंधन पर क्षेत्र के गांव अमलिया के पुरवा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र विशंभर सिंह की पुत्रियां घर आईं थी। रविवार की रात परिवारीजन एक साथ घर के बरामदे में सोए थे। सोमवार की सुबह जब सभी लोग जागे को कमरों में सामान बिखरा पाया। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने घर के कमरों में रखे 20 हजार रुपये नकदी के साथ ही लगभग सोने व चांदी के लगभग 10 लाख का सामान चोरी किया है।
चोरों ने सुरेंद्र के मकान के पास स्थित रामनरेश पुत्र ईश्वरी प्रसाद के मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां चोरों ने 2700 रुपये नकद, मोबाइल व अन्य हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी किया। सोमवार की सुबह पीड़ित मकान मालिकों ने पड़ोसियों और थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे उप निरीक्षक पहलवान सिंह ने पीड़ितों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष विनेश ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों ने थाना पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।