{"_id":"635c1dca8440e022186e532c","slug":"jewelery-worth-eight-lakhs-stolen-from-teacher-s-house-including-cash-auraiya-news-knp7254062132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के घर से नगदी समेत आठ लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के घर से नगदी समेत आठ लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
औरैया। नरायनपुर स्थित शिक्षिका के घर गुरुवार देर रात मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी समेत आठ लाख के गहने चुरा ले गए। घटना के वक्त शिक्षिका डॉक्टर के पास गई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं।
नरायनपुर काली माता मंदिर के पास रहने वाली मनीषा ने पुलिस को बताया कि उनके पति धर्मेंद्र कुमार का डेढ़ साल पहले कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया था। वर्तमान में वह भौंतापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। वह औरैया में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। कई दिनों से दोनों बच्चों की तबीयत खराब थी। इस पर वह गुरुवार को बच्चों को मुरादगंज में डॉक्टर के यहां दिखाने गईं थीं।
रात में वह वहीं से अपने मायके निगड़ा चली गईं। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने फोन करके मेन गेट खुला होने की जानकारी दी। घर पहुंचीं तो सारा सामान बिखरा पाया। चोर पांच हजार नकदी समेत करीब आठ लाख के गहने चुरा ले गए। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं। वहीं सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।