फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelery and hosiery goods worth Rs 30 lakhs stolen from the deserted house and warehouse of a hosiery trader

Auraiya News: होजरी व्यापारी के सूने घर व गोदाम में 30 लाख के जेवर व होजरी का सामान चोरी

Fri, 03 May 2024 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and hosiery goods worth Rs 30 lakhs stolen from the deserted house and warehouse of a hosiery trader
दिबियापुर। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर बस स्टेशन मोड़ के सामने स्थित होजरी व्यापारी के सूने घर व गोदाम में चोरों ने लाखों के जेवर व कपड़े चुरा लिए। लगभग एक माह पहले घर में हुए अग्निकांड के कारण व्यापारी अपने परिवार के साथ एक मित्र के घर में रह रहा था।
विज्ञापन

होजरी व्यापारी पवन कुमार पोरवाल पुत्र जगदीश नारायण ने बताया कि पिछले माह 10 अप्रैल की शाम को उनके घर में अचानक आग लग गई थी। घर में ही होजरी कपड़े की गोदाम होने के कारण लगभग 50 लाख रुपये की क्षति हुई थी। मकान काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसलिए वह अपने परिवार के साथ विकास कुंज में अपने एक मित्र के घर रह रहा था।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई होने के कारण मजदूर नहीं मिल पा रहे थे। इसलिए मकान दुरुस्त नहीं हो पा रहा था। सोमवार तक मकान के अंदर सब कुछ ठीक था। इसके बाद वह रोजाना बाहर से ही मकान देखकर चला जाता था। शुक्रवार सुबह वह मिस्त्री और मजदूरों को लेकर मकान दुरुस्त कराने के लिए पहुंचा था। यहां अंदर कमरों का हाल देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। यहां सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ का ताला खोलकर चोर लगभग 15 लाख रुपये के सोने के जेवर चुरा ले गए जबकि होजरी का लगभग 10 से 15 लाख रुपये का सामान एवं अन्य कीमती सामान भी चुरा ले गए। दोपहर में पहुंचे सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने मौका मुआयना करके एनटीपीसी चौकी प्रभारी सोनी रावत को जल्द से जल्द खुलासा किए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने एवं सर्विलांस की मदद लेने के लिए कहा।
सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, पहले से अग्निकांड में लाखों की क्षति होने के कारण परेशान व्यापारी के घर चोरी होने से व्यापारी और उनके परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए काफी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय लोग पहुंचे।



इंसेट----

फोटो03एयूआरपी 11- थाने में मौजूद व्यापारी पवन पोरवाल (बीच में काली ड्रेस में) के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जल्द खुलासा किए जाने की मांग की

दिबियापुर। जानकारी होने पर व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर चोरी की घटना पर रोष व्यक्त किया। व्यापारी नेताओं ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। संतोष सोनी, नवीन गणेश पोरवाल, अमित पोरवाल नेता, अजय गुप्ता, राजेश पोरवाल, अनंत तिवारी आदि ने घटना का जल्द से जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।


छत के रास्ते चोरों के घुसने का अंदेशा

दिबियापुर। पिछले महीने हुए अग्निकांड में आग बुझाने के लिए छत पर लगा जंगला तोड़ना पड़ा था। छत पर दरवाजा तो बंद था, लेकिन दरवाजे के ऊपर जगह थी। माना जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे। यहां घर सूना होने के कारण आराम से चोरी की और निकल गए। बताते हैं कि घर के पीछे हिस्से में एक बेलचा भी मिला। इसी बेलचे का प्रयोग करके चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed