{"_id":"646bbf4517ee5920cd0014d7","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-galla-traders-house-auraiya-news-c-12-1-247366-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गल्ला व्यापारी के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गल्ला व्यापारी के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी
Tue, 23 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बेला। याकूबपुर कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
गल्ला व्यापारी तेज सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम वह अपने घर में ताला लगाकर अपने भांजे की शादी में परिवार समेत जनपद इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के पाली गांव गया था। जब वह बरात से सुबह लौटे तो उन्होंने गेट का ताला टूटा देखा। घर के अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला। अलमारी व तिजोरी का लाक भी टूटा था। अंदर रखे गहने व नकदी नहीं मिली। तिजोरी में रखा सात तोला सोना और लगभग एक किलो चांदी व 30 हजार रुपये ले गए। बताया कि चोर लगभग पांच लाख रुपये का सामान ले गए है। उधर चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है।
बेला थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लग सका है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।