{"_id":"6983793c7fa473241f02c5f6","slug":"jam-due-to-crossing-being-closed-for-one-and-a-half-hourjam-due-to-crossing-being-closed-for-one-and-a-half-hour-auraiya-news-c-211-1-aur1008-139028-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डेढ़ घंटे तक क्राॅसिंग बंद रहने से जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डेढ़ घंटे तक क्राॅसिंग बंद रहने से जाम
Wed, 04 Feb 2026 10:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6-क्रॉसिंग बंद होने से खडे़ वाहन सवार।संवाद
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन जाम से राहगीर परेशान हैं। सुबह नौ बजे से क्राॅसिंग डेढ़ घंटे तक बंद रही। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
बुधवार को डीएफसी ट्रैक से अप और डाउन की मालगाड़ियों को गुजारने के लिए क्राॅसिंग बंद की गई। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर पुरी-आनंद बिहार सुपरफास्ट, बनारस- नई दिल्ली सुपरफास्ट, राजधानी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को निकाला गया। लगातार डेढ़ घंटे तक बंद रही क्राॅसिंग को करीब साढ़े 10 बजे खोला गया। इस बीच जल्दी निकलने के चक्कर में कई ऑटो चालक व दो पहिया वाहन सवारों में विवाद की स्थिति बन गई।
ट्रैक पर भी वाहन फंसने से जाम के हालात बन गए। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने से क्राॅसिंग को बंद किया गया था।