{"_id":"603798b58ebc3ee96665d177","slug":"jam-auraiya-news-brake-shoe-farraka-express-spark-wheel-auraiya-news-knp6139789183","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरक्का एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम, पहिये में निकली चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरक्का एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम, पहिये में निकली चिंगारी
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। मालदा से दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस की एक बोगी के पहिये का ब्रेक शू जाम हो गया। इस कारण पहिये से चिंगारी निकलने लगी। गेटमैन की सूचना पर ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद पहुंचे रेल कर्मियों ने ब्रेक शू को ठीक किया तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
दिल्ली हावड़ा रूट पर बुधवार रात 11:23 बजे मालदा से दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस 03483 के ब्रेक शू जाम हो गए। रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन सुशील गोस्वामी ने पहिये से चिंगारी निकलते हुए देखी।
उसने लाल लाइट गार्ड को दिखाई लेकिन गाड़ी नहीं रूकी। इस पर उसने जानकारी अछल्दा स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर बीपी रंजन ने सिग्नल को लाल किया और वॉकी टॉकी से ट्रेन चालक को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। ट्रेन के रुकते रही पहिये में आग देख यात्रियों हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने ब्रेक शू की मरम्मत कर ट्रेन को रवाना किया।
दिबियापुर (औरैया)। कोहरे के कारण 16 दिसंबर से निरस्त चल रही महानंदा स्पेशल ट्रेन मार्च में भी नहीं चलेगी। यह दूसरा मौका है जब इस ट्रेन के निरस्तीकरण की तिथि आगे बढ़ाई गई है।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह के अनुसार, अलीपुर द्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली 05483 अप महानंदा स्पेशल ट्रेन एक से 31 मार्च तक एवं 05484 डाउन महानंदा स्पेशल ट्रेन 3 से 2 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी।
दिबियापुर (औरैया)। दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के सप्ताह के सातों दिन चलने के लिए यात्रियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। ट्रेन के अप्रैल माह में नियमित होने की उम्मीद है।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह के अनुसार आगरा फोर्ट से लखनऊ के बीच चलने वाली 02179अप/02180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी मार्च माह में भी शनिवार एवं रविवार को नहीं चलेगी।
यह ट्रेन 6,7, 13, 14,20,21,27,28 मार्च को अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी। इस ट्रेन को रेल प्रशासन ने कोहरे के कारण 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द कर दिया था। 4 जनवरी को ट्रेन दोबारा शुरू हुई थी।
हालांकि तब से रेल प्रशासन ने ट्रेन के फेरों में कमी करते हुए शनिवार एवं रविवार को संचालन बंद कर दिया था।