फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   jalker mahila ki maut

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत

Tue, 06 Aug 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
jalker mahila ki maut
सहायल (औरैया)। गांव मुगरिहा में रविवार की शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र स्थित गांव मुगरिहा निवासी सुनीता (30) पत्नी प्रदीप कुमार रविवार की शाम घर में अकेली थी। पति व ससुराल के बाकी लोग खेत पर गए थे। खाना बनाते समय साड़ी में आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पहुंचकर बचाया, लेकिन तब तक महिला पूरी तरह झुलस चुकी थी। जानकारी मिलने पर खेत पर गए परिजन घर पहुंचे और उसे कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पति व अन्य परिजन शव लेकर गांव आ गए। इसके बाद महिला के मायके वालों को सूचना दी गई। मायके वालों ने घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी बड़े अफसरों को दी। बाद में नायब तहसीलदार संध्या शर्मा ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed