{"_id":"5e41a58d8ebc3ee5a85f4951","slug":"jaam-se-jhoojhe-log-auraiya-news-knp543825281","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालग के चलते कई बार जाम से जूझे दिबियापुर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालग के चलते कई बार जाम से जूझे दिबियापुर के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। रविवार शाम एवं सोमवार को दिन में कई बार फफूंद चौराहा एवं नहर बाजार में राहगीर जाम से जूझे। सोमवार को दोपहर फफूंद चौराहे पर अपर पुलिस अधीक्षक भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इसके बाद दिबियापुर में बैंकों की चेकिंग के लिए पहुंचीं पुलिस अधीक्षक सुनीति ने जाम से निजात के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया।
सहालग का सीजन होने के कारण रविवार की शाम नहर बाजार में काफी देर तक जाम की स्थिति रही। यहां लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को दोपहर से लेकर शाम तक फफूंद चौराहा एवं नहर बाजार में कई बार जाम की स्थिति बनी। दोपहर में लगभग डेढ़ बजे फफूंद चौराहे पर लगे जाम में एएसपी औरैया का वाहन फंस गया। आनन-फानन पहुंची थाना पुलिस ने जाम खुलवाया।लगभग ढाई बजे बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखने जा रहीं पुलिस अधीक्षक सुनीति ने फफूंद चौराहे पर लगे जाम को देखकर दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला को दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा कि फफूंद चौराहे के आसपास खड़े होने वाले आटो एवं टेंपों को रोका जाए। ताकि जाम की समस्या से आम लोगों को न जूझना पड़े।