फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Itching and skin disease patients are increasing in flood affected villages

Auraiya News: बाढ़ प्रभावित गांवों में बढ़ रहे खुजली और चर्म रोग के मरीज

Fri, 08 Aug 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 08 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Itching and skin disease patients are increasing in flood affected villages
अजीतमल। पिछले हफ्ते यमुना में आई बाढ़ तो खत्म हो गई, लेकिन अब बाढ़ प्रभावित गांवों में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज खुजली व चर्म रोग के निकल रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन में संक्रमण का शिकार हुए लोगों की संख्या साढ़े पांच सौ तक पहुंच गई है। हालांकि डॉक्टर मरीजों की जांच व दवा वितरण कर रहे हैं।
यमुना की बाढ़ से बड़ेरा, गौहानीकलां, नखतपुर, ततारपुर कलां, सड़रापुर, सिकरोड़ी, बंसियापुर, असेवटा, फरिहा, सिखरना, मिश्रपुर मानिकचंद्र, गौहानी खुर्द, बबाइन, गूंज ,पहाड़पुर, असेवा, जुहीखा, बीझलपुर, बरदौली व भूरेपुर कलां मुस्तकिल आदि में पानी भरा रहा। वहीं सिकरोड़ी, बड़ेरा, गौहानी कलां, असेवटा, फरिहा, सिखरना, गूंज आदि में पानी गांवों तक पहुंचने से लोगों को ज्यादा परेशानी रही।
विज्ञापन

अब बाढ़ का पानी पूरी तरह उतर चुका है, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों में संक्रमण का खतरा बढ़ा है। बाढ़ से ज्यादा प्रभावित सिकरोड़ी, बड़ेरा, गौहानी कलां व जाजपुर आदि में लगातार बीमारियां फैल रहीं हैं। इसके लिए सीएचसी अजीतमल से चार टीमें प्रभावित गांवों में रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक टीम में डाॅ. शिवमोहन वर्मा व प्रेमनारायण, दूसरी टीम में डाॅ. अली अहमद व अमित कुमार, तीसरी टीम में डाॅ. जितेंद्र गौतम व कुलदीप और चौथी टीम में डॉ. विश्वजीत पाल व डाॅ. दिलीप जोशी हैं। इनके द्वारा क्षेत्र में शिविर लगाकर मरीजों को दवा दी जा रही है। 536 मरीजों में 223 मरीज खुजली व चर्म रोग के मिले हैं।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक राय ने बताया कि सबसे ज्यादा रोगी चर्म रोग व खुजली के निकल रहे हैं। बाढ़ क्षेत्र के प्रधानों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध करा दिया गया है। इसका छिड़काव गांव में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed