फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   It was felt earthquakes

ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो

Wed, 20 Jan 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 20 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
It was felt earthquakes
 हादसे का शिकार कार की खिड़की के अंदर से अपने आप काफी मशक्कत के बाद
विज्ञापन
सकुशल बाहर निकले पुत्तन सिंह उर्फ सुबोध के चेहरे पर अभी भी दहशत छाई है। वहीं अदिति भी बुरी तरह से भयभीत है।

हादसे का जिक्र करते ही सुबोध के रोंगटे खड़े हो गए। उसने बताया कि सभी दोस्त हंसते व बातें करते हुए आ रहे थे। रोड पर काफी कोहरा था। अचानक तेज झटका लगा और अगले पल खुद को पानी से घिरा पाया। गाड़ी के अंदर पानी भर जाने के कारण ठंड के मारे शरीर कांपने लगा।

कार सवार हर कोई छटपटाने लगा। कोई खिड़की तोड़ने का प्रयास करता तो कोई चीखता। किसी तरह वह एक शीशा खोलकर बाहर निकल पाए। रोड पर पहुंचे और ट्रक चालक को घटना की जानकारी देकर मदद मांगी। ट्रक चालक के मोबाइल से ही बड़ भाई संदीप को सूचना दी।

दोस्तों की अर्थी देख हर किसी की आंखें हुईं नम
कन्नौज। डाक बंगला रोड निवासी छात्र नेता सोमू वाजपेयी, उनके दोस्त शिवम शुक्ला, रोहित सिंह के शवों के आते ही उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पुराने जिलाधिकारी आवास रोड पर जाम लग गया। एक साथ मोहल्ले के ही तीन लोगों की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोरकर दिया।  आसपास के लोगों ने बताया कि सोमू काफी हंसमुख व मिलनसार युवक था। मोहल्ले में यदि किसी को मदद की जरूरत पड़ती थी तो ये लोग खुद ही पहुंच जाते थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed