{"_id":"687401fb1ba08b5d54071a46","slug":"it-is-important-to-respect-officers-who-do-the-right-thing-dr-surya-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128673-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो अफसर सही काम करें, उनका सम्मान जरूरी: डॉ. सूर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो अफसर सही काम करें, उनका सम्मान जरूरी: डॉ. सूर्य
Mon, 14 Jul 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।
- फोटो : गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।
औरैया। जो अधिकारी सही कार्य कर रहे हैं। उनका सभी को सम्मान करना चाहिए। जन समस्याओं को लेकर ऐसे अफसरों का सहयोग भी जरूरी है।
यह बात प्रदेश के होमगार्ड के पूर्व डीजी व स्टेट कोआर्डिनेटर गुड गवर्नेस डिपार्टमेंट के डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने रविवार को कही। वह शहर के एक गेस्ट हाउस में सेवा ही सुशासन विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में बड़ी ताकत है। किसी भी समस्या या शिकायत पर ईमेल के जरिए सरकार को बिना डरे पत्र लिखें। अगर डर लगता है तो अपना नाम गुप्त रखें। मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचेगी तो कार्रवाई जरूर होगी।
उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन है के तहत भाजपा कार्य कर रही है। अपने क्षेत्र में सुशासन लाना है और कुशासन को समाप्त करना है। भाजपा ऐसे ही नारों के साथ आगे बढ़ रही है। कहा कि जहां भी भ्रष्टाचार चल रहा हो। आप लोग सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर लिखें। उससे बड़ा बदलाव होगा।
विज्ञापन
गोष्ठी में पूर्व आईजी व स्टेट को-कंवीनर गुड गवर्नेस डिपार्टमेंट राजेश राय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर समाज में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, चेयरमैन अनूप गुप्ता, नूपुर सिंह सेंगर, अनिल विश्नोई, रमन पोरवाल, एश्वर्य शर्मा आदि मौजूद रहे।