फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Istimet pending in Commissioners office

कमिश्नर कार्यालय में संस्तुति को पड़ा इस्टीमेट

Tue, 01 Mar 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 01 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Istimet pending in Commissioners office
कानपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी में करीब एक साल से अधर में लटके सीवरेज प्लांट का नक्शा तैयार होने के बाद भी आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों की माने तो मार्च माह से पहले ही इसका काम शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन एक माह से इस्टीमेट की फाइल संस्तुति के लिए कमिश्नर कार्यालय में धूल फांक रही है। इससे कांशीराम कालोनी में जलभराव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


शहर की सीवरेज समस्या को दूर करने के लिए आठ करोड़ की लागत से कानपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी के पास दो एमएलडी का सैंपवेल प्लांट बनाया जाना है। इस सैंपवेल का पूर्व में निर्माण तो कराया गया था, लेकिन तमाम कई कमियों के चलते इसका संचालन नहीं हो सका था।
विज्ञापन


बाद में आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों से इसका नक्शा तैयार कराकर निर्माण कराए जाने की दिशा में कदम बढ़ाए। इस प्रक्रिया के चलते आवास विकास विभाग ने आठ करोड़ का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया। अधिकारियाें की अनदेखी से एक माह से कमिश्नर कार्यालय भेजी गई फाइल आज भी वहां धूल फांक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एक्सईएन आवास विकास जमुना प्रसाद ने बताया कि उन्होंने एक माह पूर्व 8 करोड़ का इस्टीमेट बनाकर कमिश्नर कार्यालय को संस्तुति के लिए भेज दिया था। अब कमिश्नर की संस्तुति में हो रही देर से पूरा काम रुका पड़ा है।

फाइल मिल गई है। लेकिन डिप्लोमा इंजीनियरों की कार्य बहिष्कार हड़ताल के चलते अभी उस पर कुछ भी काम नहीं हो सका है। जिससे स्वीकृत नहीं हो पा रही है। हड़ताल खत्म होते ही प्राथमिकता के आधार पर फाइल स्वीकृत कर संबंधित कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे सीवरेज प्लांट का काम शुरु हो सके।

                                     एसपीएन सिंह, कमिश्नर, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed