फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Interesting election on Bidhuna seat

दिलचस्प हुआ बिधूना सीट पर चुनाव

Sat, 22 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Interesting election on Bidhuna seat
बिधूना। 10 दिन पहले अपने चाचा एवं दादी पर आरोप वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके सुर्खियों में आईं विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को आखिरकार भाजपा ने बिधूना से अपना चेहरा घोषित कर दी दिया। अब इस सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन

भाजपा ने रिया के पिता और चाचा के सामने एक चुनौती रख दी है। क्योंकि सपा विनय शाक्य या फिर उनके भाई देवेश शाक्य को इस सीट से टिकट दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो एक ही परिवार के लोगों के बीच होने वाले चुनावी मुकाबले पर हर किसी की नजर रहेगी।
विज्ञापन

वैसे तो बिधूना विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य काफी समय से भाजपा के लिए वोट मांग रही थीं। बिधूना से भाजपा से प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन भी किया था। लेकिन बिधूना के राजनीति में उस समय रिया के एक वीडियो ने भूचाल ला दिया, जब 11 जनवरी को रिया शाक्य ने अपने चाचा देवेश शाक्य और दादी पर पिता का अपहरण करने का आरोप लगाया। राजनीतिक पंडित मानते हैं कि रिया शाक्य ने इस वीडियो में सूझबूझ का परिचय देते हुए भाजपा के स्थानीय, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दिल में जगह बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पिता विनय शाक्य के साथ चाचा देवेश के सपा में जाने की सुगबुगाहट के बीच वह संदेश देतीं नजर आईं कि वह भाजपा के साथ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपने पिता की तारीफ करके भाजपा में बिधूना विधानसभा पर अपनी दावेदारी पक्की कर ली थी।
वीडियो में रिया ने बताया था कि एक मई 2018 को उनके पिता बीमार हुए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह स्वयं पीजीआई में 4-5 बार उनके पिता को देखने आए। साथ ही उच्चस्तरीय डाक्टरों के पैनल के माध्यम से उनके पिता का इलाज भी कराया।
वीडियो में रिया ने चाचा पर हमला बोला था जबकि अपने पिता के लिए नरम बोल दिखाए थे। बता दें कि बिधूना विधायक विनय शाक्य पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में चले गए थे। 15 जनवरी को सपा की सदस्यता ले ली थी। भाजपा की घोषित प्रत्याशी रिया शाक्य पुणे से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुकीं हैं। वह लगभग 26 वर्ष की हैं। रिया क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज भी संचालित करतीं हैं।
मुलायम के साढ़ू भी जा चुके हैं भाजपा में
11 जनवरी के बाद बिधूना विधानसभा में तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम हुए। पहले भाजपा विधायक विनय शाक्य अपने भाई देवेश शाक्य के साथ सपा में शामिल हुए। इसके बाद सपा के संरक्षक मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद गुप्ता एलएल भाजपा में शामिल हो गए।

अब भाजपा ने पूर्व विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को बिधूना विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जानकारों का मानना है कि अब जब तक कि बिधूना विधानसभा से सपा का प्रत्याशी घोषित नहीं हो जाता, तब तक इस भीषण ठंड में बिधूना विधानसभा से राजनीतिक सरगर्मी का ताप बढ़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed