{"_id":"62829d312c3cde6e7d7d983d","slug":"intercity-express-will-reach-20-minutes-before-june-1-auraiya-news-knp6971592139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से 20 मिनट पहले पहुंचेगी आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से 20 मिनट पहले पहुंचेगी आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन पर आने वाली आगरा-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में एक जून से परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन एक जून से 20 मिनट पहले फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 12180 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वर्तमान में सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
अब एक जून से ट्रेन 20 मिनट पहले 8 बजकर 54 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर और लखनऊ जाने वाले दैनिक यात्रियों की लाइफलाइन ट्रेन मानी जाती है। ट्रेन औरैया जिले के रेलवे स्टेशनों में से सिर्फ फफूंद रेलवे स्टेशन पर ही रुकती है।(संवाद)