{"_id":"69c0365c11511c32bb0e6f30","slug":"intercity-and-shatabdi-express-will-run-on-changed-routes-from-april-2intercity-and-shatabdi-express-will-run-on-changed-routes-from-april-2-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141718-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो अप्रैल से बदले रूट पर चलेंगी इंटरसिटी और शताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो अप्रैल से बदले रूट पर चलेंगी इंटरसिटी और शताब्दी एक्सप्रेस
Mon, 23 Mar 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दो अप्रैल से 13 मई तक आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी और नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
असल में कानपुर और लखनऊ रेल खंड पर पटरियों को मजबूती देने के लिए स्लीपर बदलने का काम शुरू होने जा रहा है। इससे मार्ग बदला गया है।
विकास कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है, जिसका सीधा असर फफूंद स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क विभाग के अमित सिंह ने बताया कि आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने सामान्य रूट यमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव से होकर नहीं जाएगी।
अब दो अप्रैल से 13 मई तक कुल 42 फेरों के लिए यह ट्रेन आगरा फोर्ट से मथुरा, कासगंज और शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ तक संचालित की जाएगी। इसी क्रम में नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का रूट भी प्रभावित रहेगा। इस अवधि के दौरान यह ट्रेन गाजियाबाद और मुरादाबाद होकर लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से कहा कि वह यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के बदले हुए समय और मार्ग की जानकारी अधिकारिक पोर्टल या पूछताछ केंद्र से जरूर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।