फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Inter student crushed by truck

इंटर के छात्र को ट्रक ने कुचला

Sun, 01 May 2016 12:11 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 01 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Inter student crushed by truck
मृतक के शव पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala beuro
सदर कोतवाली के इंडियन आयल तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक छात्र को को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने औरैया-इटावा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एएसआई ने भीड़ को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


शहर के ब्रह्मनगर निवासी वरुण सेंगर (17) पुत्र अरुण कुमार उर्फ बबलू सेंगर शनिवार सुबह साइकिल से इंडियन आयल तिराहे पर मोबाइल रिचार्ज कराने गया था। रिचार्ज कराने के बाद वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह इंडियन आयल तिराहे पर पहुंचा इटावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वरुण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख घटना से आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर कोतवाली के एसएसआई विष्णु कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। लोगों ने एक बार फिर तिराहे पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग की। उन्होंने पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसएसआई ने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जाम लगने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के फूफा ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed