फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Integration Council will Vysya 21 Marriages

वैश्य एकता परिषद कराएगा 21 शादियां

Tue, 10 Mar 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 10 Mar 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Integration Council will Vysya 21 Marriages

वैश्य एकता परिषद के बैनर तले इस वर्ष दहेज रहित सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में नवदंपति को उपहार दिए जाने की व्यवस्था परिषद करेगी। यह फैसला वैश्य एकता परिषद के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सुमंत गुप्ता की मौजूदगी में लिया गया। इसके लिए आवेदन भी मांगे गए।

विज्ञापन

 
डा. सरस्वती विद्या रिसोर्ट में परिषद के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने सामाजिक कुरीतियों विवाह में दहेज, रात्रि में होने वाली शादियों में फिजूलखर्ची, मृत्योपरांत शांति भोज, भ्रूण हत्या आदि से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि वैश्य समाज के कई उप वर्ग आज भी आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े हैं।
विज्ञापन


आज प्रदेश के कई जिलों में कलाल, कलवार, कलार आदि उपवर्गों के पिछड़ी जाति के प्रमाणपत्र नहीं बन रहे हैं। कई उपवर्गों द्वारा पिछड़ी वर्ग आयोग में आवेदन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई एवं सर्वे कार्य पूरा होने के बावजूद अभी तक पिछड़ी जाति में उन्हें शामिल नहीं किया गया। आरक्षण दिलाने के लिए पांच अप्रैल को मथुरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में रणनीति तय की जाएगी।
 
पोरवाल समाज के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री आदित्य पोरवाल ने सभी उपवर्गों से एकजुट होकर राजनैतिक हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डा. मनोज पोरवाल एवं अपने हकों की लड़ाई लड़ने वाले पूरन चंद्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

संयोजक ने परिषद के पहले दहेज रहित सामूहिक विवाह सम्मेलन की जिम्मेदारी उठाने की बात कही। कहा कि डा. सरस्वती विद्या रिसोर्ट में पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन में कम से कम 21 शादियां की जाएंगी।
 
डा. सुमंत गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष शीला गुप्ता, परिषद जिलाध्यक्ष मदन लाल पोरवाल,  कृष्णलाल अग्रवाल, आदित्य पोरवाल, रामशंकर गुप्ता, सुखलाल गुप्ता, डा. सुभाष गुप्ता, डा. रामचंद्र गुप्ता को उनके सामाजिक कार्यों के लिए पगड़ी एवं शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

 
इस मौके पर डा. संजय पोरवाल, अनिल गुप्ता, डा. श्याम गुप्ता, रवींद्र पोरवाल, सभासद अजय पोरवाल, मुकेश भारतीय, ओमशंकर पोरवाल, अमित कन्हैया पोरवाल, रामजी पोरवाल, राकेश भारतीय, सभासद अरविंद पोरवाल, श्रीचंद्र लालू पोरवाल, अजय गुप्ता पैराडाइज, नवीन पोरवाल, ह्रदयनाथ गुप्ता, मुकेश पोरवाल, देेवेंद्र पोरवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed