फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instructor posted, still not open school

औरैयाः अनुदेशक तैनात, फिर भी नहीं खुला स्कूल

Tue, 02 Aug 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Instructor posted, still not open school
बिधूना। विकास खंड के गपचरियापुर पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक के बीमार होने से डेढ़ माह से ताला लटक रहा है। मामला संज्ञान में आने पर सोमवार शाम ही बीएसए ने बीईओ को एक अनुदेशक तैनात करने के निर्देश दिए। अनुदेशक की तैनाती तो हो गई, पर मंगलवार को स्कूल नहीं खुला। इससे ग्रामीण अभी भी परेशान हैं और उन्हें बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक स्कूल गपचरियापुर में तैनात शिक्षक अरविंद कुमार पिछले पांच माह से बीमार चल रहे हैं। उनके बीमार होने के बाद से आज तक स्कूल में किसी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक की तैनाती नहीं की गई। थी। यही कारण रहा कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद भी स्कूल नहीं खुला।
विज्ञापन

नए सत्र के चालू होने के बाद भी नए प्रवेश नहीं हो सके। गांव के लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता सता रही है। स्कूल बंद रहने की जानकारी पर बीएसए विपिन कुमार तिवारी ने सोमवार को ही खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश सोनकर को एक अनुदेशक तैनात करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की माने तो स्कूल खोलने और शिक्षण कार्य के लिए अनुदेशक विवेक कुमार की तैनाती की गई, पर मंगलवार को वह भी स्कूल नहीं पहुंचे और स्कूल में ताला लटकता रहा। इधर, गांव के लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्कूल खुलवाने की मांग किए जाने की बात कही है। बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि स्कूल खोलने के लिए अनुदेशक की तैनाती की गई है। वह स्कूल क्यों नहीं पहुंचे, इसकी जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed