{"_id":"68a37ba2efecde915d0fdd39","slug":"instructions-to-replace-the-meter-burnt-for-11-months-within-two-days-auraiya-news-c-211-1-aur1008-130264-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 11 महीने से जले मीटर दो दिन के भीतर बदलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 11 महीने से जले मीटर दो दिन के भीतर बदलने के निर्देश
Tue, 19 Aug 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। संपूर्ण समाधान दिवस में हाई वोल्टेज से 11 महीने पहले फुंके बिजली मीटर न बदलने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने एक्सईएन को दो दिन के भीतर मीटर बदलने के निर्देश दिए। उधर, मौके पर 97 फरियादियों ने शिकायती पत्र दिए। इनमें आठ का मौके पर समाधान ही कराया जा सका।
सोमवार को तहसील सभागार में हुए समाधान दिवस में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर ने जन शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिन में शिकायतों के पारदर्शी निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान सराय अमिलिया गांधीनगर निवासी शिवेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र दिया।
इसमें बताया कि 11 महीने पहले हाई वोल्टेज आने से हाथीराजन क्षेत्र के पास स्थित सभी मकानों की वायरिंग व विद्युत मीटर सहित अन्य उपकरण जल गए थे। मोहल्ले के लोग जले हुए विद्युत मीटर बदलने को लेकर लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन विभाग ने मीटर नहीं बदले। इस पर डीएम ने एक्सईएन विद्युत को दो दिनों के अंदर जले मीटर बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आर्य नगर निवासी राकेश पोरवाल ने पड़ोसी द्वारा दरवाजे के सामने बाइक और चार पहिया वाहन खड़ा करने और मना करने पर गाली गलौज करने की शिकायत की। इस पर एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 97 शिकायती पत्र दिए गए। आठ का मौके पर समाधान कर दिया गया। समाधान दिवस में एसडीएम निखिल राजपूत, एसडीएम राजस्व अरसला नाज, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, तहसीलदार अविनाश कुमार व सीओ एमपी सिंह समेत विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अनुपस्थित रहने पर छह अफसरों को नोटिस : डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। इनके अलावा जिला सेवायोजन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सहित बचत अधिकारी व मत्स्य अधिकारी को भी अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।