{"_id":"653ea0f2c4554e999a09a940","slug":"instructions-issued-to-install-fog-lights-in-school-vehicles-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4695-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्कूली वाहनों में फॉग लाइट लगाने के जारी हुए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्कूली वाहनों में फॉग लाइट लगाने के जारी हुए निर्देश
विज्ञापन
औरैया। जिले में बिना फॉग लाइट पर वाइपर के स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। सर्दी में बढ़ते हादसों को देखते हुए सभी स्कूल स्वामियों को फॉग लाइट व वाइपर लगवाने के निर्देश दिए हैं।
बढ़ती सर्दी के साथ ही परिवहन विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में सभी वाहनों पर आगे और पीछे की ओर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे। नवंबर व दिसंबर माह में सर्दी बढ़ेगी। इसी के साथ कोहरा पड़ना भी शुरू होगा। ऐसे में वाहनों को चलाने में परेशानी होती है।
कोहरे के कारण वाहन चालक को सामने से आ रहे वाहन कम दिखाई देते हैं। इस कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन दुर्घटनाओं को रोकने में रिफ्लेक्टर बेहद मददगार साबित होता है। एआरटीओ अशोक कुमार ने अपील की कि सभी वाहन स्वामी अपने वाहन के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। निरीक्षण में बिना रिफ्लेक्टर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। (संवाद)