फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Inspector's dead body found on cot

Auraiya News: चारपाई पर मिला दरोगा का शव

Thu, 19 Oct 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Inspector's dead body found on cot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चौबेपुर (बिल्हौर)। थाने में तैनात दरोगा शिववीर सिंह (56) का शव बुधवार की सुबह कस्बे के बेला रोड क्रॉसिंग के पास किराए के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

मूलरूप से औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के मडवाबिकु गांव निवासी मुलायम सिंह के पुत्र शिववीर सिंह की 21 जनवरी 2022 को चौबेपुर थाने में कांस्टेबिल के पद पर नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन


23 जनवरी 2023 को यहीं पर इनका प्रमोशन उपनिरीक्षक पद पर हुआ। चौबेपुर थाने के हल्का नंबर-चार में तैनात थे। बेला रोड क्रॉसिंग के पास किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। साथ में तैनात व उनके साथी उपनिरीक्षक मुजम्मिल हुसैन के मुताबिक मंगलवार की रात दोनों लोग गश्त से लौटकर अपने-कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह शिववीर काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने व फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दी। दरोगा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी विजय ढुल, एडीसीपी लाखन यादव व एसीपी बिल्हौर आईपी सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह कलह में युवक ने फंदा लगाकर दी जान : बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला भूट निवासी अमित कुमार (24) पुत्र रामौतार ने मंगलवार देर रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई, दरवाजा भी अंदर से बंद था। परिजनों ने जब अंदर झांककर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था। जिसकी जानकारी परिवार वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि गृहकलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मामले की छानबीन की जा रही है। (संवाद)



आठ दिन पहले गांव आए थे शिववीर
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिढ़वा बिकू निवासी दरोगा शिववीर सिंह यादव तीन भाई थे। दोनों भाई भी पुलिस में थे। बड़े भाई सतीश यादव दरोगा के पद से हाल में रिटायर हुए हैं। दूसरे भाई रनवीर सिंह भी पुलिस विभाग में मैनपुरी में दरोगा हैं। मृतक के चचेरे भाई ग्राम प्रधान सोनू यादव ने बताया कि आठ दिन पहले शिववीर गांव आए थे। दो दिन परिवार के साथ रहकर लौट गए थे। उन्होंने बताया कि घर में उनकी पत्नी सरोज कुमारी हैं। बड़ी बेटी प्रियंका की शादी हो गई है। बड़ा बेटा विकास यादव बीटेक करने के बाद अफ्रीका में नौकरी कर रहा है। छोटा बेटा अंकुर यादव बीटेक करने के बाद चंडीगढ़ में तैयारी कर रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed