फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Inspector recorded statement in double murder

औरैया: दोहरे हत्याकांड में दरोगा ने दर्ज कराए बयान

Tue, 14 Feb 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Inspector recorded statement in double murder
औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। मंगलवार को विशेष न्यायालय एमपी/एमएलए कोर्ट ने इस मामले के आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी आरोपी विभिन्न जेलों से पेश किए गए। साक्ष्य पर चल रहे इस मुकदमें में एक सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार की गवाही पूरी हुई।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से कृपानंद उर्फ गोपाल बाजपेई, बलराम सिंह चौहान आदि ने गवाही प्रक्रिया पूर्ण कराई। एडीजे संजय कुमार सिंह ने उक्त मामले की अगली तिथि 17 फरवरी तय कर सभी आरोपियों को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की गोलीबारी में 15 मार्च 2022 को मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सपा नेता, पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो भाई समेत सभी 11 लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमों में चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की है। हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की सुनवाई तीव्र गति से उक्त कोर्ट में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed