फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   inspection,plant,minister,oxygen

मंत्री जी को नहीं दिखी खामियां, सवालों से रहे बचते

Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
inspection,plant,minister,oxygen
औरैया। कोरोना संक्रमण से निपटने के हालातों का जायजा लेने पहुंचे कारागार मंत्री जयकुमार सिंह जैकी जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से अनजान हैं। इतना ही नहीं कोविड कंट्रोल रूम में बैठक के दौरान मंत्री जी दबी जुबान में कोरोना की दूसरी लहर के लिए पंचायत चुनाव को जिम्मेदार ठहरा बैठे। डॉक्टरों की कमी और बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं पर वह गोलमोल जवाब देकर बचते रहे। इसके बाद वह बन रही आरटीपीसीआर लैब व कोविड हास्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां वह खानापूरी करके चले गए।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर 12 बजे कारागार मंत्री जयकुमार सिंह 50 शय्या स्थित कोविड कंट्रोल रूम में पहुंचे। यहां पर वे डीएम सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की शुरुआत से ही वह अधिकारियों को लाचार बताना शुरू कर दिया। मंत्री ने कहा कि डीएम और सीएमओ के पास बहुत फोन आते है, बेचारे अफसर कहां तक किसका फोन उठाए। इस बात से लोगों को नाराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने जिम्मेदार अधीनस्थों का भी सहयोग लें और फोन पर जवाब दें।
विज्ञापन

अधिकारियों से बात बात में मंत्री जी यह तक कह बैठे कि कोरोना की दूसरी लहर पंचायत चुनाव से बढ़नी शुरू हुई। गांवों में लोग पैरासीटामॉल टेबलेट खाकर प्रचार करते रहे और बीमारी नहीं समझ पाए। अब चुनाव खत्म हो गया तो बीमारी नियंत्रण में हो रही है। मंत्री ने अधिकारियों से टीकाकरण और निगरानी समितियों के कार्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने टीबी अस्पताल परिसर में बन रही आरटीपीसीआर लैब का निरीक्षण किया और कोविड हास्पिटल चिचौली के निरीक्षण के लिए जा पहुंचे। यहां पर उन्होंने मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल परिसर में संचालित हो रही कैंटीन देखी और डाक्टरों और स्टाफ से बात की। मंत्री ने यहां पर भी कई खामियां देखने के बाद भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री कोरोना की तीसरी लहर को गंभीरता दिखा रहे है। जिले में ब्लैक फंगस की पहचान के लिए ओपीडी चालू करने के निर्देश दिए जा चुके है। जिले में नेत्र रोग विशेषज्ञ व बेहोशी के डॉक्टरों के साथ अन्य डॉक्टरों की कमी है। इस सवाल पर मंत्री जी गोलमोल जवाब देते रहे। दोबारा सवाल करने पर कहा कि सरकार इसको लेकर गंभीर है। जहां पर भी इलाज की सुविधा होगी हम मरीजों को वहीं भेजेंगे। इसके लिए एबुंलेंस लगाई जाएगी।

जिले के दौरे पर पहुंचे कारागार मंत्री ने डीएम की पहल पर चिचौली में बनाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट और अस्पताल परिसर में चल रही निशुल्क कैंटीन व्यवस्था पर सराहना की। मंत्री ने कोविड वैक्सीनेशन और संक्रमित मिलने पर जांच का दायरा बढ़ाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed