{"_id":"5b27f58d4f1c1b95598b4e8a","slug":"inspection-of-rail-freight-corridor-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल फ्रेट कॉरीडोर साइट का हुआ मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल फ्रेट कॉरीडोर साइट का हुआ मुआयना
रेल फ्रेट कॉरीडोर साइट का हुआ मुआयना
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
-निरीक्षण करते उप जिलाधिकारी डेरापुर (कानपुर देहात) और परियोजना के अधिकारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। रेल फ्रेट कॉरीडोर की साइट का सोमनवार को अधिकारियों ने मुआयना किया। राजस्व अधिकारियों को सप्ताह भर में भूमि की पैमाइश के निर्देश दिए गए। जिससे उम्मीद जगी है कि जल्द ही परियोजना पर काम शुरू हो पाएगा।
मालूम हो कि कंचौसी रेलवे क्रासिंगसे लगे राजस्व गांव बान की गाटा संख्या 178 पर भू स्वामी राजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा भूमि के प्रतिकर विवाद के बाद रेल फ्रेट कॉरीडोर का निर्माण काफी दिनों से ठप पड़ा है। सोमवार को सहायक परियोजना प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव, एसडीएम मो. फारुकी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर अधिग्रहण भूमि के मालिक राजेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जमीन का उचित मूल्य दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम ने जल्द ही सहानुभूति पूर्वक विचार कर उचित प्रतिकर दिलाए जाने का भरोसा दिया है। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो की टीम को एक हफ्ते के अंदर मौके की पैमाइश कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। इधर, एसडीएम, डेरापुर से कंचौसी बान बाजार निवासी उमेश सविता ने अपने घर को आने-जाने वाले चकरोड को खोलने की मांग की। जिस पर लेखपाल को निर्देश देकर कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।