{"_id":"656a224587b2af592c09eb2e","slug":"information-not-fear-will-prevent-aids-cmo-auraiya-news-c-211-1-aur1001-5903-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भय नहीं जानकारी से होगा एड्स से बचाव: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भय नहीं जानकारी से होगा एड्स से बचाव: सीएमओ
Fri, 01 Dec 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
औरैया। एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित कर सकती है। खासतौर से युवा पीढ़ी में एड्स तेजी से फैल रहा है। एड्स का ऐसे तो कोई इलाज नहीं है लेकिन यदि कोई व्यक्ति एचआईवी के संभावित संक्रमण में आता है तो एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) सेंटर पर जाकर उपचार ले सकता है। एड्स के बारे में भय नहीं जागरूकता फैलाने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने यह संवाद 100 शैया अस्पताल में हुए कार्यक्रम के दौरान कही। वहीं शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भी जानकारी दी गई। विश्व एड्स दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गोष्ठी और जागरूकता प्रसार के हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
सीएमओ ने बताया कि एचआईवी मरीज अपनी टीबी संबंधी जांच जरूर कराएं। यह जांच जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर भी निशुल्क हो रही है। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव स्वाति चंद्र ने बताया कि एचआईवी एड्स असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी संक्रमित व्यक्ति की इस्तेमाल की गई सुई का दोबारा इस्तेमाल, एचआईवी संक्रमित के रक्त से फैलता है। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने कहा की एचआईवी के कारण लोगों के साथ बुरा व्यवहार होने की समस्या को रोकने के लिए हमें हर किसी को एचआईवी के बारे में और अधिक सिखाने की जरूरत है। एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र की परामर्शदाता प्रतिभा कुमारी बताते हैं कि इस साल अप्रैल से नवंबर के मध्य 36 नए मरीज चिहिन्त हुए हैं।
इस मौके पर दिबियापुर के चेयरमैन राघव मिश्रा, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन विपिन मित्तल, यूपीएनपी प्लस के समन्वयक विजय लक्ष्मी, पीपीएम समन्वयक रवि भान सिंह, संदीप कुमार, शैलेन्द्र, श्याम कुमार, नारायण दीक्षित, रेड क्रॉस की नूपुर सेंगर, प्रशांत चतुर्वेदी, मीनू राजावत, अर्चना समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एनएचएआई की ओर से निकाली गई एड्स को लेकर जागरूकता रैली
अजीतमल। विश्व एड्स दिवस पर एनएचएआई इटावा चकेरी कानपुर हाइवे प्राइवेट लिमिटेड और सामाजिक संस्था सक्षम भारती की ओर से हाइवे पर जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद में मिहौली, मुरादगंज, भीखेपूर, टोल प्लाजा अनंतराम आदि जगहों पर रैली निकालकर होटलों, ढाबों सहित किनारे खड़े व निकल रहे वाहन चालकों को जागरूक किया गया। किसी को छूने से नहीं फैलता है एड्स, जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव आदि नारों से लोग को जागरूक किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस तरह करें बचाव
जिला क्षय रोग अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संत कुमार बताते हैं कि असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से, संक्रमित रक्त चढ़ने से, संक्रमित मां से नवजात में, संक्रमित ब्लड के प्रयोग से और संक्रमित निडिल के प्रयोग से एड्स का संक्रमण फैलता है। एड्स को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। लेकिन अभी भी लोगों में इस बीमारी को लेकर भ्रांतियां है। वह इसकी जांच कराने नहीं आते हैं। वह बताते हैं कि 50 शैय्या जिला चिकित्सालय में स्थित एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र पर आने वाले मरीज की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति नि:संकोच आकर अपनी जांच करा सकता है।