फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Information given about GST 2.0 and new rules

Auraiya News: जीएसटी 2.0 और नए नियमों की दी जानकारी

Tue, 09 Jun 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Information given about GST 2.0 and new rules
फोटो -32- व्यापारियों को नियमों की जानकारी देते जीएसटी अधिकारी। स्रोत:आयोजक - फोटो : बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।
औरैया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को गोपाल वाटिका में राज्य कर विभाग के तहत व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजित हुआ।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्य कर खंड-प्रथम प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में व्यापारियों को जीएसटी 2.0 के अंतर्गत प्रमुख सुधारों और नए पंजीकरण नियमों के लाभ बताए गए।
कार्यक्रम का संचालन अपर आयुक्त ग्रेड-प्रथम एच पी राव दीक्षित एवं संयुक्त आयुक्त बृजेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि नियम 14ए के अंतर्गत अब आधार प्रमाणीकरण के जरिए व्यापारियों को त्वरित व पारदर्शी पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
सहायक आयुक्त शिवशंकर चौरसिया ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना और प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन योजना की जानकारी दी। साथ ही ईंट-भट्ठा संचालकों को कर दरों, रिटर्न, ई-वे बिल और ई-इनवॉइस से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान बताया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त जय सिंह यादव ने नए पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीएसटी पोर्टल को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराने तथा व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की मांग की। ईंट-भट्ठा निर्माताओं ने समाधान योजना को पुनः लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राज्य कर अधिकारी जसवंत सिंह और विजय शंकर दीक्षित सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर राजकुमार सक्सेना, मयंक शुक्ला, सर्वेश कुमार वर्मा, रवि शंकर शुक्ला, भानु राजपूत, अरुण दीक्षित, आकाश गुप्ता, रामू गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, नीरज पोरवाल, पुष्पक अग्निहोत्री, गोविंद पोरवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनूप सेंगर, अर्पित रावत, ऋषभ पोरवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed