फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Inflation creates a buzz in the bullion market for light jewellery and coins

Auraiya News: महंगाई में हल्के गहने व सिक्कों की सराफा में धूम

Tue, 14 Oct 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Inflation creates a buzz in the bullion market for light jewellery and coins
फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद
बिधूना। धनतेरस व दीपावली पर सोने चांदी के सिक्कों और गहनों की खूब खरीदारी होती है लेकिन मौजूदा समय में सोने चांदी के भाव में खासा उछाल है। ऐसे में सराफा कारोबारियों ने इस महंगाई का नया तोड़ निकाला है। हल्के गहनों व सिक्कों की खेप दुकानों पर जुटाई है ताकि खरीदारी करने वाले लोगों पर महंगाई का मानसिक दबाव नजर न आए। सराफा कारोबारियों के इस प्रयोग का असर भी अभी से दिखने लगा है। धनतेरस व दीपावली को लेकर अभी से डिमांड व बुकिंग दुकानों पर होने लगी है।
विज्ञापन

सोने का भाव इन दिनों 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, चांदी का भाव 1.67 लाख प्रति किलो चल रहा है जबकि पिछले साल दीपावली पर यह भाव एक लाख के नीचे था। ऐसे में इस महंगाई का तोड़ निकालने के लिए सराफा कारोबारियों ने हल्के गहनों को बाजार में उतार दिया है। साथ ही साथ एक ग्राम के सिक्के भी बाजार में उतारे हैं। इसके अलावा दो, तीन, पांच व 10 ग्राम के सिक्के भी दुकानों पर उपलब्ध कराए गए हैं। महंगाई के बीच भी सराफा कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दुकानों पर इन दिनों गहनों को लेकर बुकिंग चल रही है। हल्के व डिजाइनदार गहनों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

----------------
बोले व्यापारी, निकाला महंगाई का तोड़
गहनों और सिक्कों का स्टॉक जुटाया
सराफा व्यापारी नारायण स्वर्णकार ने बताया कि धनतेरस व दीपावली को लेकर हल्के गहनों व सिक्कों का स्टॉक जुटाया गया है। महंगाई का बाजार पर कम असर हो इसके लिए हल्के का विकल्प तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चांदी और सोने के भाव में दोगुना अंतर
फोटो-14एयूआरपी 07 - लाले सिद्दीकी। संवाद
सराफा कारोबारी लाले सिद्दीकी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में मौजूदा समय में सोने चांदी के भाव में बड़ा अंतर है। चांदी के भाव में तो दोगुने का अंतर है। ऐसे में कारोबार घटने की भी आशंका है।

----------
हल्के गहनों में काफी विकल्प
फोटो-14एयूआरपी 08- अंशु गुप्ता। संवाद
सराफा कारोबारी अंशु गुप्ता ने बताया कि महंगाई का असर तो बाजार पर पड़ता है लेकिन सामान्य वर्ग के लिए हल्के सिक्के व गहने बेहतर विकल्प है।
-----------
सहालग में पसंद किए जा रहे हल्के डिजाइनर गहने
फोटो-14एयूआरपी09 - दीपू वर्मा। संवाद
सराफा कारोबारी दीपू वर्मा ने बताया कि फिलहाल त्योहार का सीजन है। इसके बाद सहालग का भी दौर है। ऐसे में हल्के डिजाइनर गहनों का निर्माण ज्यादा किया जा रहा है।

फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-14एयूआरपी04 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed