फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Indifference of departments could be 56 percent e-crop survey

Auraiya News: विभागों की उदासीनता 56 फीसदी हो सका ई-क्रॉप सर्वे

Tue, 26 Sep 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Indifference of departments could be 56 percent e-crop survey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। फसलों के ई-क्रॉप सर्वे का कार्य जिले में सुस्त हो गया है। शासन की प्राथमिकता में शामिल होने के बाद भी राजस्व और पंचायत राज विभाग का सहयोग न मिलने से अब तक 56 फीसदी ही सर्वे हो सका है जबकि 25 सितंबर तक पूर्ण करना था।

कृषि विभाग और किसान दोनों हाईटेक टेक्नोलॉजी से जुड़ रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से इस साल फसलों का ऑनलाइन ई-क्रॉप सर्वे कराया जा रहा है। जिले की 477 ग्राम पंचायतों में सर्वे का काम शुरू हुआ। ऑनलाइन सर्वे में कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ ही लेखपालों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष जिले में कृषि योग्य भूमि पर कौन सी फसल उगी है, कितनी जमीन खाली है, इसका सर्वे किया जाता है। इसी सर्वे के आधार पर खसरा-खतौनी के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इस वर्ष यह सर्वे मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन किया जा रहा है। एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के तहत ऑनलाइन ई-क्रॉप सर्वे को 25 सितंबर तक पूरा करना था, लेकिन अभी तक 56 फीसदी कार्य पूरा हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ई-क्रॉप सर्वे का कार्य शासन की प्राथमिकता में है। दस अगस्त से 25 सितंबर तक होना था। अब तक तीन लाख 46 हजार 777 डाटा का सर्वे हो चुका है। अभी सर्वे का समय शासन से बढ़ाया जाएगा। अपलोड हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article