फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Increasing cases of redness and irritation in the eyes due to heat

Auraiya News: गर्मी से आंखों में लालिमा और जलन के बढ़ रहे मामले

Sat, 06 Jun 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Increasing cases of redness and irritation in the eyes due to heat
औरैया। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही अब लोग फिर से मौसमी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग ओपीडी में अचानक मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले एक हफ्ते में ही आंखों में लालिमा और जलन से पीड़ित मरीजों की तादाद करीब 30 से 40 फीसदी तक बढ़ गई है।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप का सीधा असर लोगों की आंखों पर देखने को मिल रहा है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीजों में एक जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से आंखों में अत्यधिक लालिमा, लगातार पानी और कीचड़ निकलना, आंखों में तेज जलन और खुजली होना, सूखापन और चुभन महसूस होना आदि शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

इस मौसम में चलने वाली तेज धूलभरी गर्म हवाएं (लू) और बढ़ता प्रदूषण आंखों की इस एलर्जी और संक्रमण का मुख्य कारण हैं। समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वयं से उपचार करने से बचें। आंखों की सुरक्षा से समस्या से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए आंखों पर धूप का चश्मा लगाएं, ठंडे पानी से आंखों को साफ करें, हाथ साफ होने पर ही आंखों को छुएं। आंखों में समस्या होने पर स्वयं से किसी आईड्रॉप का प्रयोग न करें। पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी लें। इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed