फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Increases in temperature due to increase of mustard and wheat.

तापमान बढ़ने से सरसों और गेहूं की घट सकती पैदावार

Tue, 19 Dec 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Tue, 19 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Increases in temperature due to increase of mustard and wheat.
खेत पर लहलहाती सरसों की फसल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। इस कारण रात में नमी और दिन में गर्मी बरकरार है। दिन का तापमान जहां 22 से 24 डिग्री के बीच बना हुआ है, वहीं रात में तापमान 8 से 9 डिग्री की बीच रह रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह मौसम सरसों और गेहूं के लिए ठीक नहीं है। इससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह में जबरदस्त कोहरा और सर्दी हुई जो कि गेहूं और सरसों के लिए वरदान बनी। मगर इस बार कोहरा कभी कभार ही हो रहा है। सर्दी भी ठीक से नहीं पड़ रही। दो दिन पहले पुरवाई चली मगर फिर से हवा का रुख पछुआ हो गया। अधिकतम तापमान में गिरावट न होने से सरसों और गेहूं की फसल के लिए संकट खड़ा है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार बताते हैं कि 23 से बदली रहेगी और कुछ बूंदाबांदी भी हो सकती है। 25 व 29 दिसंबर से बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हो सकती दिक्कतें
पौध की लंबाई रुक जाएगी, दाना कमजोर होगा, पैदावार पर असर पड़ सकता है, फसलों में कीट लगने की आशंका।

ऐसे करें बचाव
कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि अरहर में प्रति हेक्टेयर 100 लीटर पानी में दो किलो डीएपी का घोल बनाकर छिड़काव करें। सरसों की फसल में दूसरा पानी लगाएं तथा तीस किलो प्रति हेक्टेयर यूरिया का छिड़काव करें। आलू में भी पानी लगाकर यूरिया और कीट नाशक दवा का छिड़काव करें ताकि फसलों को नाइट्रोजन मिलता रहे। इसके अलावा खरपतवार नाशी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed