{"_id":"67460810580a51044c089094","slug":"in-the-fight-the-accused-snatched-away-the-mangal-sutra-of-the-woman-and-the-chain-of-the-young-man-auraiya-news-c-211-1-aur1002-119258-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मारपीट में महिला का मंगल सूत्र व युवक की चेन छीन ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मारपीट में महिला का मंगल सूत्र व युवक की चेन छीन ले गए आरोपी
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बा के भर्थना रोड स्थित सीएनजी पंप पर गैस डलवाने को लेकर दो कार सवारों के बीच मारपीट हो गई। एक कार युवकों ने दूसरी कार में सवार महिलाओं व पुरुषों के साथ मारपीट की। एक महिला का मंगल सूत्र व एक युवक के गले की चेन पार ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र समायन कटरा नगला निवासी रोहित सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कानपुर से भांजे की शादी में भाई अरुण चौहान, मोहित कुमार व बहन अनीता, बहू राधा के साथ शामिल होकर सभी लोग कार से घर जा रहे थे। जहां कार में सीएनजी डलवाने के लिए भर्थना रोड पर स्थित पंप पर शाम 5ः20 बजे पहुंचे। पंप पर लंबी लाइन होने पर उन्होंने अपनी कार को लाइन में लगा लिया। तभी दो कारें आईं और उन्होंने अपनी कारों को उनके आगे लगा दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों कार सवार लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में आरोपी बहन अनीता का मंगल सूत्र व भाई मोहित की चेन भी छीन ले गए। इस बीच मारपीट करने वालों ने भाई की पत्नी राधा के साथ मारपीट की। पीड़ित कार चालाक ने बताया सभी लोग भयभीत हो गए। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। घायलों को मेडिकल के भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।