फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In seven days, five people committed suicide by hanging themselves

Auraiya News: सात दिन में पांच ने फंदे से लटककर दे दी जान

Thu, 26 Jun 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 26 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
In seven days, five people committed suicide by hanging themselves
औरैया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किशोरी व युवतियों के आत्महत्या करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सप्ताह भर में पांच ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें घरेलू कलह व लड़कों के परेशान करने से लड़कियां फंदे पर झूल गईं।
विज्ञापन

पुलिस इन मामलों में फिलहाल जांच कर रही है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के बीहड़ी गांव मढ़ापुर का है। जहां चारा डालने के विवाद में एक 17 साल की किशोरी खेतों में खड़े बबूल के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा बनाकर लटक गई थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना दो दिन पहले ही कोतवाली क्षेत्र के बीहड़ में बसे अस्ता गांव में हुई। जहां घर का काम करने को लेकर विवाद हुआ और 17 साल की किशोरी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना अजीतमल के लक्ष्मणपुर में मंगलवार की रात हुई। जहां एक किशोरी के परिजन सोते रहे और उसने पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इसी तरह अजीतमल क्षेत्र के अलीपुर में एक शव पंखे के कुंडे पर बने फंदे से लटका मिला था। इससे 20 दिन पहले कोतवाली के ही करमपुर गांव में एक युवती ने फंदे पर लटककर जान दे दी थी। आरोप था कि उसके पड़ोसी गांव का एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था।

हालांकि कई मामलों में परिजनों ने आरोप तो लगाए लेकिन कोई तहरीर नहीं दी। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के चक्कर में किशोरियों और युवतियों की सहनशीलता कम हो रही है।
अभिभावक लड़कियों के साथ होने वाली छोटी-मोटी घटनाआें को लोकलाज के कारण अनदेखा कर रहे हैं। इससे ऐसे मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed