{"_id":"6afdebcf29dbe58bfe015fc1","slug":"in-laws-sentenced-to-seven-years-in-prison-for-murdering-a-pregnant-woman-auraiya-news-c-211-1-akb1003-155133-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गर्भवती महिला की हत्या में ससुरालियों को सात साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गर्भवती महिला की हत्या में ससुरालियों को सात साल की कैद
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना थाना क्षेत्र में आठ माह की गर्भवती विवाहिता रश्मी की हत्या के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश विनय प्रकाश सिंह की अदालत ने पति राज उर्फ राजा, सास उर्मिला, ससुर सुरेश और पति की नानी गिरजा देवी को दोषी करार दिया। अदालत ने सभी दोषियों को सात साल के कारावास की सजा सुनाई है और अर्थदंड भी लगाया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, रश्मी की शादी 22 अप्रैल 2021 को राज उर्फ राजा से हुई थी। मृतका की मां गिरजा देवी ने आरोप लगाया था कि शादी में कार और चार लाख रुपये नकद सहित दहेज दिया गया था। इसके बावजूद पति राज, सास उर्मिला, ससुर सुरेश और नानी गिरजा देवी संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और रश्मी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। रश्मी छह माह की गर्भवती थी और बच्चे को जन्म देना चाहती थी, पर ससुरालीजनों को यह मंजूर नहीं था। दोषियों ने उसे बिधूना के असजना गांव स्थित नानी के घर ले जाकर धोखे से गर्भनिरोधक और जहरीली दवा खिला दी। इससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और जहर फैल गया। 10 जून 2022 को रश्मी ने मां को फोन कर आपबीती बताई। उसने कहा था कि वह बहुत बीमार है और लोग उसे मार डालना चाहते हैं। अगले दिन 11 जून 2022 को इलाज के दौरान रश्मी और उसके आठ माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में विसरे में खतरनाक कीटनाशक की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्य सुने। सभी को दहेज हत्या, क्रूरता और जहर देने का दोषी पाया गया। गर्भस्थ शिशु की हत्या के जुर्म में भी उन्हें सजा सुनाई गई। सभी दोषियों पर 17-17 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
