फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In-laws assaulted her maiden in marriage in auraiya

औरैयाः ससुरालीजनों ने विवाहिता की उसके मायके में की मारपीट

Mon, 24 Feb 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
In-laws assaulted her maiden in marriage in auraiya
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के इकौरापुर निवासी एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिये मारपीट का आरोप लगाया। बताया कि मायके में रहने के दौरान ससुरालीजनों ने आकर तलाक केे कागजों पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। मना करने पर जान से मारने का भी प्रयास किया। महिला थाना पुलिस ने तहरीर पर पति समेत चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में इकौरापुर निवासी रीना पुत्री जसवंत सिंह ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले रवि यादव निवासी गांव ऊंचा कोतवाली गुरुसहायगंज कन्नौज से हुई थी। ससुरालीजन मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कुछ महीनों बाद ससुरालीजन एक लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताने पर ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने अपने मायके वालों को प्रताड़ना की जानकारी दी।
विज्ञापन

मायके वाले उसे ससुराल से लिवा लाए। उसने औरैया पुलिस को शिकायती पत्र देकर ससुरालीजनों की शिकायत की। पुलिस की मध्यस्थता के बाद ससुरालीजन उसे अपने साथ ससुराल लिवा ले गए। पीड़िता ने बताया कि इस बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के जन्म के बाद उसका उत्पीड़न बढ़ गया। ससुरालीजन मारपीट व खाना-कपड़ों के लिए परेशान करने लगे। उसे जान से मारकर दूसरी शादी रचाने का भी प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी जनवरी में उक्त लोगों ने बहुत पीटा और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पड़ोसियों के आने पर वह बच सकी। सूचना पर भाई मनोज कुमार, उमेश बाबू, मां श्रीदेवी पहुंच गए। ससुरालीजनों ने उसके भाई, रिश्तेदार व मां से मारपीट की। उसे मासूम के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी।

घटना के दूसरे दिन उसके पति रवि यादव, देवर ध्रुव उर्फ छोटू, ननद भूरी व दो अज्ञात रिश्तेदार उसके घर कार से आए। उक्त लोगों ने तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। उसने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर व गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पति के अलावा देवर ध्रुव, सास जानकी, ननद भूरी व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed