फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In her defense, Priyanka cited her tough life

Auraiya News: अपने बचाव में प्रियंका ने दिया कठिन जिंदगानी का हवाला

Sat, 12 Jul 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 12 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
In her defense, Priyanka cited her tough life
औरैया। तीन बच्चों को नदी में डुबोकर मौत के घाट उतारने के मामले में गुरुवार को मां प्रियंका को फांसी व उसके प्रेमी चचेरे देवर आशीष को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस पूरे मामले में प्रियंका अपने बचाव में कठिन जिंदगानी का हवाला देती रही। बयानों में उसने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए लेकिन उसके ये आरोप उसके बचाव के लिए नाकाफी रहे।
विज्ञापन

बचाव पक्ष में प्रियंका ने अदालत में अपना पक्ष रखा। बताया कि उसके पति अवनीश की दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके एवज में पांच लाख रुपये मुआवजा मिला था। ये रकम उसे न देनी पड़ी, इसलिए देवर मनीष व ननद ज्योति ने साजिश करके उसे बच्चों की हत्या के झूठे जुर्म में फंसा दिया है। सारा पैसा जब्त कर लिया। वादी मनीष ने उसकी भैंस भी बेच दी थी। उसका पैसा भी हड़प कर लिया। ये पैसा न देना पड़े। इस लिए दुर्घटना को उसका कृत्य बताकर साजिश के झूठे आरोप में फंसा दिया। यहां तक कि ससुरालीजनों ने उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। भले ही इन बयानों से उसने अपनी जिंदगी की मुश्किलें बताईं लेकिन जो उसने किया उसका बचाव नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed