{"_id":"6ec7af5a06abfa686eae5a3d646ca139","slug":"impoverished-health-services-how-to-improve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल हैं स्वास्थ्य सेवाएं, कैसे हो सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल हैं स्वास्थ्य सेवाएं, कैसे हो सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 11 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
लहरापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू न होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते चिकित्सक एक निजी कमरे में बने अस्पताल से ही सेवाएं देने को मजबूर हैं। लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र का संचालन इमारत में शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
कानपुर देहात सीमा से सटे लहरापुर गांव वासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मुसीबत बनी हुईं हैं। यहां स्वास्थ्य सेवाएं एक निजी मकान से संचालित हैं। इस कक्ष में ठीक ढंग से न तो चिकित्सक के बैठने की जगह है और न ही मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं। यहां स्वास्थ्य केंद्र दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
एक एकड़ में फैला यह स्वास्थ्य केंद्र, अभी तक हैंडओवर नहीं हो सका है। देखरेख न होने से परिसर में गंदगी फैली हुई है। पांच लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए झींझक भागना पड़ता है।
विज्ञापन
इस संबंध में लहरापुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. संजय बाजपेयी ने बताया कि यहां 100 से अधिक की ओपीडी है। जगह कम होने के कारण दिक्कत होती है। इधर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी विनोद सागर ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में पूरी जानकारी नहीं है। वह जेई से बात कर उसके हैेंडओवर की जानकारी करेंगे।