{"_id":"3df544e1b4eaa56562c0a9cb67f09b76","slug":"implicated-in-road-truck-jams-hostile-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गड्ढायुक्त सड़क में फंसा ट्रक, जाम से जूझे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढायुक्त सड़क में फंसा ट्रक, जाम से जूझे लोग
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ओवरब्रिज एवं नहर बाजार के बीच के खराब रास्ते के चलते फंसे वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया। इसके चलते राहगीर एवं वाहन स्वामी परेशान रहे। लोगों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क गड्ढामुक्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को शाम चार बजे रेलवे ओवरब्रिज एवं नहर बाजार के बीच में बड़े- बड़े गड्ढों में एक ट्रक फंस गया। इस बीच सड़क पर जाम लग गया। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पैदल एवं वाहन सवारों को आवागमन में खासी परेशानी हुई। हालांकि बाद में फंसे ट्रक को निकाला गया, तब जाकर डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। इसका कारण सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे होना है। औरैया, कन्नौज, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, उरई, झांसी, कानपुर देहात आदि जनपदों के बड़े छोटे वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। थोड़ी ही देर में लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव भी इस सड़क को असेनी से लेकर औरैया के खानपुर चौराहा तक बनवाए जाने की बात कह चुके हैं।