{"_id":"57546e434f1c1bf645109430","slug":"immersed-in-the-river-five-three-killed-two-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में पांच डूबे,तीन की मौत ,दो लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में पांच डूबे,तीन की मौत ,दो लापता
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
यमुना में पांच युवकों के डूबने की खबर पर जुटी भीड़।
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नदी में डूब रहे दो बालकों को बचाने तीन युवक पहुंचे। देखते ही देखते पांचो नदी में डूब गए। पांच के नदी में डूबने से हड़कंप मच गया। आस पड़ोस के लोग दौड़े और प्रशासन को सूचना दी। गोताखोरों ने मशक्कत करके तीन शव को निकाल लिया। जबकि दो अभी भी लापता है। तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार है। जिन्हे तलाशने के लिए गोताखोरों की टीम लगी है।
रेलबाजार फतेहपुर निवासी उमाकांत (22) पुत्र रामबाबू अवस्थी अपने रिश्तेदार नितिन उर्फ रतन(20) पुत्र स्व.रमाकांत निवासी रेल बाजार के साथ अपनी बहन के यहां औरैया आया था। उमाकांत अपने जीजा के भतीजे आशीष शुक्ला(18) पुत्र रामजी निवासी दिल्ली दरवाजा औरैया के साथ घूमने निकला था। उमाकांत, नितिन और आशीष बाइक से घूमते हुए यमुना नदी के पुल पर पहुंचे और शाम को वहीं ठंडी हवा में बैठ गए। उसी दौरान खानपुर औरैया निवासी सिराज(14) पुत्र इफ्तखार व उवैश(15) पुत्र कल्लू मंसूरी यमुना में नहा रहे थे।
देखते ही देखते सिराज व उवैश नदी में डूबने लगे। यह देख उमाकांत,नितिन और आशीष दौड़े और नदी किनारे पहुंचकर इन्हे बचाने का प्रयास करने लगे। डूब रहे दोनो लड़कों के साथ यह तीनों भी नदी में डूब गए। डूबने पर सभी चिल्लाए। चीख पुकार सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग दौड़े। मगर तब तक पांचो नदी में डूब चुके थे। प्रशासन को सूचना दी गई। सीओ सुभाष अत्री,कोतवाल नन्हेलाल ,तहसीलदार रामनयन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में गोताखोर बुलाए गए. कड़ी मशक्कत के बाद एक एक करके तीनों रिश्तेदार के शव मिल गए। जबकि खानपुर के डूबे दोनो बालकों का अबी तक कोई पता नही है जिनकी तलाश की जा रही है। मृतको की पहचान होने पर सूचना परिजनों को दी गई। परिजन भी रोते विलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।